Friday, October 8, 2010

ना ज़मीन, ना सितारे, ना चाँद, ना रात चाहिए,
दिल मे मेरे, बसने वाला किसी दोस्त का प्यार चाहिए,
ना दुआ, ना खुदा, ना हाथों मे कोई तलवार चाहिए,
मुसीबत मे किसी एक प्यारे साथी का हाथों में हाथ चाहिए,
कहूँ ना मैं कुछ, समझ जाए वो सब कुछ,
दिल में उस के, अपने लिए ऐसे जज़्बात चाहिए,
उस दोस्त के चोट लगने पर हम भी दो आँसू बहाने का हक़ रखें,
और हमारे उन आँसुओं को पोंछने वाला उसी का रूमाल चाहिए,
मैं तो तैयार हूँ हर तूफान को तैर कर पार करने के लिए,
बस साहिल पर इन्तज़ार करता हुआ एक सच्चा दिलदार चाहिए,
उलझ सी जाती है ज़िन्दगी की किश्ती दुनिया की बीच मँझदार में,
इस भँवर से पार उतारने के लिए किसी के नाम की पतवार चाहिए,
अकेले कोई भी सफर काटना मुश्किल हो जाता है,
मुझे भी इस लम्बे रास्ते पर एक अदद हमसफर चाहिए,
यूँ तो 'मित्र' का तमग़ा अपने नाम के साथ लगा कर घूमता हूँ,
पर कोई, जो कहे सच्चे मन से अपना दोस्त, ऐसा एक दोस्त चाहिए!

Sunday, October 3, 2010

सच्चा प्यार!

दोस्तों, आज मैं आपको एक कहानी सुना रहा हूँ, एक चिड़िया को एक सफ़ेद गुलाब से प्यार हो गया, उसने गुलाब को प्रपोज किया, गुलाब ने जवाब दिया की जिस दिन मैं लाल हो जाऊँगा उस दिन मै तुमसे प्यार करूँगा, गुलाब का यह उत्तर सुनके चिड़िया गुलाब के आस पास काँटों में लोटने लगी और उसके खून से गुलाब लाल हो गया! यह देखके गुलाब ने उससे कहा की वो उससे प्यार करता है पर तब तक चिडिया मर चुकी थी।

इसीलिए कहा गया है की सच्चे प्यार का कभी भी इम्तहान नहीं लेना चाहिए, क्यूंकि सच्चा प्यार कभी इम्तहान का मोहताज नहीं होता है, ये वो फलसफा है जो आँखों से बया होता है, ये जरूरी नहीं की तुम जिसे प्यार करो वो तुम्हे प्यार दे, बल्कि जरूरी ये है की जो तुम्हे प्यार करे तुम उसे जी भर कर प्यार दो, फिर देखो ये दुनिया जन्नत सी लगेगी प्यार खुदा की ही बन्दगी है।