Friday, October 8, 2010

ना ज़मीन, ना सितारे, ना चाँद, ना रात चाहिए,
दिल मे मेरे, बसने वाला किसी दोस्त का प्यार चाहिए,
ना दुआ, ना खुदा, ना हाथों मे कोई तलवार चाहिए,
मुसीबत मे किसी एक प्यारे साथी का हाथों में हाथ चाहिए,
कहूँ ना मैं कुछ, समझ जाए वो सब कुछ,
दिल में उस के, अपने लिए ऐसे जज़्बात चाहिए,
उस दोस्त के चोट लगने पर हम भी दो आँसू बहाने का हक़ रखें,
और हमारे उन आँसुओं को पोंछने वाला उसी का रूमाल चाहिए,
मैं तो तैयार हूँ हर तूफान को तैर कर पार करने के लिए,
बस साहिल पर इन्तज़ार करता हुआ एक सच्चा दिलदार चाहिए,
उलझ सी जाती है ज़िन्दगी की किश्ती दुनिया की बीच मँझदार में,
इस भँवर से पार उतारने के लिए किसी के नाम की पतवार चाहिए,
अकेले कोई भी सफर काटना मुश्किल हो जाता है,
मुझे भी इस लम्बे रास्ते पर एक अदद हमसफर चाहिए,
यूँ तो 'मित्र' का तमग़ा अपने नाम के साथ लगा कर घूमता हूँ,
पर कोई, जो कहे सच्चे मन से अपना दोस्त, ऐसा एक दोस्त चाहिए!

Sunday, October 3, 2010

सच्चा प्यार!

दोस्तों, आज मैं आपको एक कहानी सुना रहा हूँ, एक चिड़िया को एक सफ़ेद गुलाब से प्यार हो गया, उसने गुलाब को प्रपोज किया, गुलाब ने जवाब दिया की जिस दिन मैं लाल हो जाऊँगा उस दिन मै तुमसे प्यार करूँगा, गुलाब का यह उत्तर सुनके चिड़िया गुलाब के आस पास काँटों में लोटने लगी और उसके खून से गुलाब लाल हो गया! यह देखके गुलाब ने उससे कहा की वो उससे प्यार करता है पर तब तक चिडिया मर चुकी थी।

इसीलिए कहा गया है की सच्चे प्यार का कभी भी इम्तहान नहीं लेना चाहिए, क्यूंकि सच्चा प्यार कभी इम्तहान का मोहताज नहीं होता है, ये वो फलसफा है जो आँखों से बया होता है, ये जरूरी नहीं की तुम जिसे प्यार करो वो तुम्हे प्यार दे, बल्कि जरूरी ये है की जो तुम्हे प्यार करे तुम उसे जी भर कर प्यार दो, फिर देखो ये दुनिया जन्नत सी लगेगी प्यार खुदा की ही बन्दगी है।

Wednesday, September 22, 2010

Nazar

आईने में सिर्फ हमने आँख देखी,
आँख में तस्वीर उनकी साफ़ देखी!
वो चले तो खामोशियाँ छाने लगी,
इस शहर में अजब उनकी धाक देखी!
रात भर शोले जंहा दहकते रहे,
भोरे होते ही, सिर्फ ठंडी राख देखी!
होंठ हिलते भी नहीं थे, किन्तु ,
फिर भी मौन में होती हुई भी बात देखी!
बादलों से दोस्ती कीजिये न खैर,
हमने तो यंहा हसरतों पर भी बरसात देखी.....................

Sunday, May 9, 2010

Maa

माँ ने ज़िन्दगी दी है, माँ ने हर ख़ुशी दी है,
खुश रहे हम सदा, माँ ने ये दुआ की है।
सारे गम सहती है, पर कुछ नहीं कहती है,
दर्द कितने सहकर भी वो, हमें खुश रखती है।
अपने होंठो की हँसी माँ ने हमें दी है,
दुनिया में आदर्शों की जननी है माँ।
राह चलने की हमें बताती है माँ,
जीने की आशाएं, माँ ने हमें दी है।
माँ है हर ख़ुशी, माँ है ज़िन्दगी,
भगवान से भी बढ़कर है माँ की बन्दगी।
आँचल के छाव तले माँ ने जगह दी है॥




Thursday, April 22, 2010

रह गुजर सुन जरा

"रह गुजर सुन जरा, इतना बता दे मुझे! मुझको मंजिल का रास्ता न दिखे।"

मर चुके हैं हौसले, बुझ गया जोश है,
आँखों में धुंध है, दिल भी मदहोश
है!
थक गए हैं कदम, फासलें ना मिटे,
आँखों के सामने धुँआ न रहे!
सिसकियों का चमन, गम की हैं आँधियाँ,
सूख कर झुक गयी फूलों की वादियाँ!
आँसुओ की अगन में जल रहा ख्वाब है,
न कोई हमसफ़र है, न कोई साथ है!
हैं उमंगें ख़त्म, ख़त्म है डगर,
किस तरह पार हो, ये ज़िन्दगी का सफ़र!...

Sunday, April 18, 2010

एक छोटी सी आशा

हर मुश्किल घडी में साथ हो तुम यह एहसास रहे,
दोस्त बस ऐसा चाँहू जो कठिन समय में पास रहे!
उसे देख लगे कोई अपना
है,
स्वयं से ज्यादा उस पर विश्वास रहे!
हो मित्रता का अटूट उदहारण,
मित्र जो भाई से भी ज्यादा खास रहे!

Sunday, April 11, 2010

ज़रा सा पाने की चाहत में बहुत कुछ छुट जाता है,
न जाने सब्र का धागा कहा पर टूट जाता है,
जिसे हम हमराह कहते हैं ,
यहाँ अपना साया कहीं पर साथ रहता हैं तो कहीं पर छुट जाता हैं!
गनीमत हैं की नगरवाले लुटेरों से लूटे हो तुम,
हमें तो गावँ का पहरेदार भी लूट जाता हैं,
अज़ब से हैं ये रिश्ते फिर भी बहुत मजबूत लगते हैं,
जरा सी भूल से भरोसा टूट जाता
हैं!
बड़ी मुश्किल से हम मुहब्बत के दफिने खोज पाते हैं,
लेकिन हर बार दौलत, सिकंदर लूट ले जाता हैं।

Wednesday, April 7, 2010

Gujarish

ज़िन्दगी यूँ ही न गुजारो मुस्कुरा के जियो,
सिर्फ जानो नहीं मुझे, मुझे महसूस भी करो,
देखो मुझे गौर से और गले लगा के
जियो,
कौन कहता है की तुम मुझसे दूर चले
जाओ,
ऐ मेरे दोस्त, करीब आओ मेरे और गुनगुना के जियो!

Friday, March 19, 2010

Sabhi Ko sabhi kuchh hasil nahi hota,
Nadi ki har lahar ko sahil nahi milta,
Ye dilwaalon ki duniya hai,
Ajab hai dastan iski,
Kisi ka dil nahi milta,
To koi dil se nahi milta.

Thursday, March 11, 2010

Nazariya

लोग रूठ जाते हैं हमसे और हमें मनाना नहीं आता,
मैं चाहता हूँ क्या ? ये मुझे जताना नहीं आता,
आँसुओं को पीना हमारी पुरानी आदत है,
क्योंकि हमें आँसु बहाना नहीं आता !
लोग कहते हैं मेरा दिल है पत्थर का,
इसलिए इसको पिघलना नहीं आता,
अब क्या कहूँ मैं ? जमाने के लोगों से,
हमें क्या आता है और क्या नहीं आता,
लेकिन एक बात सही है की, मुझे मौसम की तरह बदलना नहीं आता!

Monday, March 1, 2010

टूटना क्या है ?

टूटना क्या है..
क्या दो टुकड़े हो जाना, या फिर बिखर जाना,
या फिर चंद हिस्सों में अलग होना..
जैसे एक पतंग की डोर का, या शायद एक आईने का,
या फिर किसी तस्वीर का टूटना..
क्या बस इतना ही है, बस और कुछ नहीं हो सकता,
शायद नहीं, मगर फिर..

हाँ हो सकता है, वरना एहसास ना होता,
मगर वो है क्या, ज़रा देखो..
नहीं कुछ नहीं है, दिखाई नहीं दे रहा,
आवाज़ भी तो नहीं आई..

फिर टूटा क्या...!!!!
हम तेजी से जा रहे हैं,
रुकने और देखने का वक़्त कहाँ है,
मगर इस दुनिया की भीड़ में, शायद कोई आपका है..
किसी को आप से प्यार है, तो किसी को उम्मीद..
कोई इंतज़ार में है.. कुछ आप के सपने हैं,
और इनके लिए आप भागते रहते हो..

ज़रा ठहरो, और सुनो..अपने दिल में झांक कर..
महसूस करो..
क्या जल्दी में कुछ छूटा है..
क्या कहीं कुछ टूटा है..
फिर धीरे से दिल में एक आवाज आई..
हाँ..!!!!!!!!
अरे ये तो एक रिश्ता था,
मेरे ही जेहन में बसता था..

अब फिर से वही सवाल दोहराता हूँ,
टूटना क्या है...
अलगाव, शायद एक रिश्ते का, कुछ अरमानो का,
या फिर किसी के ख्वाबों का..
शायद हाँ, और बस भी.
लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं मिल रही,
कुछ मुझे हो रहा है, इतना सब जानने के बाद,
इतने अकेले...
रिश्ते नाते, प्यार सब से दूर, फिर भी कुछ टूट सा रहा है..
आखिर क्या..??? नहीं मिल रहा
बताता हूँ, ये हो तुम....!!!!
बेबस, लाचार, थके हुए..
अब फिर से सवाल दोहराता हूँ..
टूटना क्या है..
शायद हिम्मत का, या फिर किस्मत का,
या ताकत का.. और या कहें की गुरूर का..
अब क्या कहते हो.. कुछ है क्या अब भी..
शायद हाँ, बहुत कुछ.. यहाँ जब हर पल, हर घडी, कुछ ना कुछ टूट रहा है,
तो होगा ही.. लोग जोड़ने से ज्यादा तोड़ते है,
तो ज़रूर होगा..!!!! अब यहाँ भी एक जवाब है..
ये भी तो टूटना है..
आपके विश्वास का..!!!!!!!!!!!!!!!!!!!


by - Sudhir singh

Haalat

किससे करूँ मैं उनकी शिकायत आज भी है हालात वहीं,
करके तकल्लुफ करने पर अब भी हैं जज्बात वहीं!
गहरी आँखों के सागर में ख्वाब के कितने मोती थे,
नींद हुई आँखों से ओझल दिल में है उन्माद वही!
किससे करूँ मैं उनकी शिकायत आज भी है हालात वहीं.....
आँगन - आँगन खौफ की बारिश दामन - दामन शोले हैं,
दिन चढ़ते ही मिल जाती है सपनों की सौगात वही!
किससे करूँ मैं उनकी शिकायत आज भी है हालात वहीं.....
सहज तमन्ना लूटने वाले आने वाले कल से डरो,
जीत का मुंह जिसने देखा है कल खायेगा भी मात वही!
किससे करूँ मैं उनकी शिकायत आज भी है हालात वहीं.........

Saturday, February 27, 2010

Life Vs Cricket

ज़िन्दगी एक क्रिकेट है, धरती एक पिच है!
हर इन्सान बल्लेबाज है, बालर यम का दूत है!
विकेटकीपर साक्षात् यमराज है, अम्पायर भगवान है!
प्राण एक विकेट है, ज़िन्दगी एक क्रिकेट है!
गिल्लियाँ उड़ने का मतलब, प्राण पखेरू उड़ जाना है!
और एल. बी. डब्लू. आउट होना, दिल का एकाएक रुक जाना है!
रन-आउट होना तो जैसे एक एक्सीडेन्ट है!
कैच आउट होने वाले को वीर-गति मिल जाती है,
स्टम्प आउट होने वाले कि, समझिये हत्या कर दी जाती है!
आत्महत्या कर लेना तो होना हिट विकेट है, ज़िन्दगी एक क्रिकेट है!
इस पर भी कुछ ऐसे होते हैं, जो नाट आउट रह जाते हैं!
महापुरुष जैसे मरकर भी, कमेन्ट्रेटर हो जाते है!

Love

आँखें अगर कुछ भी बोले जरा,
दिल की आवाज महफ़िल में दब जाएगी;
धड़कने चाहें अगर कुछ भी सुनाना,
अँखियाँ ही सब कुछ सुना जायेंगी!
दिल ने जिसको भी चाहा या अपना कहा,
उसी ने ही, दिल को दी कैसी सजा!
ठोकर दिया और दी गालियाँ,
सितमगर जमाने ने लूटा मज़ा!
उम्मीदें न थी, न ये सोचा कभी था,
की दिल ही दिल को जला डालेगा;
न ही यह भी था सोचा कभी या कहीं,
कि पानी कमल को गला डालेगा!

Friday, February 26, 2010

What is Life?


प्यारे दोस्तों,

मैंने अपनी ज़िन्दगी में बचपन से लेकर आज तक बहुत ही उतार-चढ़ाव देखें हैं, किसी का भला करने पर बदले में पीड़ा ही मिली, अच्छा बनने की चाह में बहुत कुछ खोया, बहुत कुछ किया लेकिन ............ अंत में अपनी ज़िन्दगी से थक कर, हर मान कर एक दिन मैं ज़िन्दगी से निराश होकर, तनहा अकेला बैठा था और सोच रहा था की ज़िन्दगी क्या है?

बहुत देर बाद मन में ख्याल आया की ज़िन्दगी तो एक लुका - छिपी का खेल है, लेकिन इस विचार से मेरा मन सहमत नहीं हुआ, और मैं फिर सोचने लगा की ज़िन्दगी क्या है ? पुनः एक विचार आया की ज़िन्दगी एक युद्ध - भूमि है, जिसमें मनुष्य अपने कर्तब्यों को निभाने के लिये परिस्थितियों से संघर्ष करता है, फिर एक ख्याल आया की नहीं - ज़िन्दगी एक ड्रामा है, जिसमें यह धरती एक थियेटर रूपी प्लेटफार्म है संसार के लोग दर्शक और आदमी अभिनेता, फिर एक ख्याल आया की नहीं ज़िन्दगी तो एक सपना है जिसमें हम बहुत सारे ख्वाब सजाते हैं जिनमें कुछ पूरे होते हैं, कुछ उजड़ जाते हैं लेकिन जब नींद खुलती है तो सच्चाई कुछ और होती है! इन ख्यालों में मेरा मन अभी उलझा हुआ था की अचानक मुझे एक और ख्याल आया की ज़िन्दगी, ज़िन्दगी तो एक दौड़, एक गति (Motion) है, आदमी जब रुक जाता है तो वो मर जाता है! ठीक उसी तरह जैसे किसी बहते हुए जलाशय का पानी कभी नहीं सड़ता लेकिन ठहरा हुआ पानी जैसे तालाब का पानी धीरे- धीरे सड़ने लगता है और एक तरह से बेकार हो जाता है ! इस विचार से मेरा मन संतुष्ट था और मुझे समझ आ गया की " चलना ही ज़िन्दगी है, रुकना है मौत तेरा " इस विचार ने मुझे एक नयी प्रेरणा दी और मैं अपनी निराश ज़िन्दगी से उठ कर एक नयी ज़िन्दगी जीने के लिये दौड़ पड़ा !

Some True Fact of World

बेकार है वो दिल, जिसमें दर्द न हो...........
बेकार है वो आँसू, जिनमें लहू न हो...........
बेकार है वो दौलत, जिसमें सखावत न हो...........
बेकार है वो न्याय, जिसमें ईमानदारी और इन्साफ न हो...........
बेकार है वो रात, जिसमें इबादत न हो...........
बेकार है वो दोस्त, जिसमें वफ़ा न हो...........
और बेकार है वो ख़ुशी, जिसमें गम ना हो...........

Thursday, February 25, 2010

Dil Ki Aarzoo

ना ज़मीन, ना सितारे, ना चाँद, ना रात चाहिए,
दिल मे मेरे, बसने वाला किसी दोस्त का प्यार चाहिए,

ना दुआ, ना खुदा, ना हाथों मे कोई तलवार चाहिए,
मुसीबत मे किसी एक प्यारे साथी का हाथों मे हाथ चाहिए,

कहूँ ना मै कुछ, समझ जाए वो सब कुछ,
दिल मे उस के, अपने लिए ऐसे जज़्बात चाहिए,

उस दोस्त के चोट लगने पर हम भी दो आँसू बहाने का हक़ रखें,
और हमारे उन आँसुओं को पोंछने वाला उसी का रूमाल चाहिए,

मैं तो तैयार हूँ हर तूफान को तैर कर पार करने के लिए,
बस साहिल पर इन्तज़ार करता हुआ एक सच्चा दिलदार चाहिए,

उलझ सी जाती है ज़िन्दगी की किश्ती दुनिया की बीच मँझदार मे,
इस भँवर से पार उतारने के लिए किसी के नाम की पतवार चाहिए,

अकेले कोई भी सफर काटना मुश्किल हो जाता है,
मुझे भी इस लम्बे रास्ते पर एक अदद हमसफर चाहिए,

यूँ तो "मित्र " का तमग़ा अपने नाम के साथ लगा कर घूमता हूँ,
पर कोई, जो कहे सच्चे मन से अपना दोस्त, ऐसा एक दोस्त चाहिए!

Saturday, February 20, 2010

Rang-e-Zindagani

आग जलती है दिल में धधकती हुई, जो क़ि शबनम को पाकर भड़कती गयी
वह तरंग समाई है दिल में मेरे, जो क़ि ठोकर को खाकर उछलती गयी

गम में डूबा है सारा अपना जंहा, एक मुस्कान गम को बढाती गयी
गम की सीढ़ी से बचकर रहे कितना, ज़िन्दगी ही जब वो सीढ़ी चढाती गयी
गर्दिश में डूबी है किस्मत मेरी, डूबती ही रही डूबती ही गयी
पार करने का कायम था हौसला, मगर नाव ही डगमगाती गयी

गम के वादियों में ही ज़िन्दगी बसी, जो वही तक चली और वही रह गयी
बन के बादल जो बरसी थी कोई वहाँ, तो वह भी धरी की धरी रह गयी

होंठ हँसते है पर आँखों में बाढ़ है, रेगिस्तान में भी तरी रह गयी
दिल भी खुद क़ी तड़पन को सहता गया, क्या था मैं? क्या से क्या हो गया?
ज़िन्दगी नालियों में ही बहती गयी.