Friday, February 26, 2010

What is Life?


प्यारे दोस्तों,

मैंने अपनी ज़िन्दगी में बचपन से लेकर आज तक बहुत ही उतार-चढ़ाव देखें हैं, किसी का भला करने पर बदले में पीड़ा ही मिली, अच्छा बनने की चाह में बहुत कुछ खोया, बहुत कुछ किया लेकिन ............ अंत में अपनी ज़िन्दगी से थक कर, हर मान कर एक दिन मैं ज़िन्दगी से निराश होकर, तनहा अकेला बैठा था और सोच रहा था की ज़िन्दगी क्या है?

बहुत देर बाद मन में ख्याल आया की ज़िन्दगी तो एक लुका - छिपी का खेल है, लेकिन इस विचार से मेरा मन सहमत नहीं हुआ, और मैं फिर सोचने लगा की ज़िन्दगी क्या है ? पुनः एक विचार आया की ज़िन्दगी एक युद्ध - भूमि है, जिसमें मनुष्य अपने कर्तब्यों को निभाने के लिये परिस्थितियों से संघर्ष करता है, फिर एक ख्याल आया की नहीं - ज़िन्दगी एक ड्रामा है, जिसमें यह धरती एक थियेटर रूपी प्लेटफार्म है संसार के लोग दर्शक और आदमी अभिनेता, फिर एक ख्याल आया की नहीं ज़िन्दगी तो एक सपना है जिसमें हम बहुत सारे ख्वाब सजाते हैं जिनमें कुछ पूरे होते हैं, कुछ उजड़ जाते हैं लेकिन जब नींद खुलती है तो सच्चाई कुछ और होती है! इन ख्यालों में मेरा मन अभी उलझा हुआ था की अचानक मुझे एक और ख्याल आया की ज़िन्दगी, ज़िन्दगी तो एक दौड़, एक गति (Motion) है, आदमी जब रुक जाता है तो वो मर जाता है! ठीक उसी तरह जैसे किसी बहते हुए जलाशय का पानी कभी नहीं सड़ता लेकिन ठहरा हुआ पानी जैसे तालाब का पानी धीरे- धीरे सड़ने लगता है और एक तरह से बेकार हो जाता है ! इस विचार से मेरा मन संतुष्ट था और मुझे समझ आ गया की " चलना ही ज़िन्दगी है, रुकना है मौत तेरा " इस विचार ने मुझे एक नयी प्रेरणा दी और मैं अपनी निराश ज़िन्दगी से उठ कर एक नयी ज़िन्दगी जीने के लिये दौड़ पड़ा !

1 comment:

  1. nicely said.. achcha hai aur auron ko prerit karne wala hai..

    ReplyDelete